
Jharkhand Police Association गाली के कथित वीडियो को लेकर JLKM (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के प्रमुख डुमरी के MLA Jairam Mahto और झारखंड पुलिस एसोसिएशन के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इस बीच रविवार को धनबाद जिला पुलिस एसोसिएशन ने जयराम महतो से माफी मांगने की मांग की। इस पर जयराम महतो ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से पलटवार किया है।
विवाद की शुरूआत एक वायरल वीडियो से हुआ था। इसमें धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना के प्रभारी रवि कुमार और डुमरी विधायक जयराम महतो के बीच बातचीत हो रही है। इसमें विधायक जयराम महतो थानेदार को गाली देते सुने जा सकते हैं। गाली-गलौज के विवाद के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन की धनबाद शाखा ने प्रेस वार्ता कर विधायक की गिरफ्तारी की मांग की।
रविवार को धनबाद पुलिस एसोसिएशन की प्रेस वार्ता के बाद जयराम महतो ने फेसबुक व एक्स एकाउंट में पोस्ट के माध्यम से पुलिस एसोसिएशन पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जो पुलिसकर्मी ईमानदार हैं, उन्हें उनका नमस्कार है, चाहे वे चपरासी, सिपाही, अधिकारी या जमादार हों। लेकिन जो भ्रष्टाचार करते हैं, उनसे लड़ाई आर-पार की होगी। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने की बात कही।
Namkum, Ranchi | Aug 31, 2026