अरवल थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी निलंबित, 4 लोगों को 12 घंटे तक अवैध रूप से हिरासत में रखने का आरोप जांच में सही पाया गया।
Nawada, Nawada | Oct 28, 2026 *अरवल थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी निलंबित, 4 लोगों को 12 घंटे तक अवैध रूप से हिरासत में रखने का आरोप जांच में सही पाया गया।* अरवल में पुलिस विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। चार लोगों को करीब 12 घंटे तक अवैध रूप से थाने में हिरासत में रखने, उनके परिजनों से संपर्क नहीं करने देने और कथित तौर पर पैसे लेकर छोड़ने के मामले में अरवल थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक, अरवल की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव ने निलंबन के साथ विभागीय कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में स्पष्ट संदेश दिया गया है कि कर्तव्य में लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और अनियमितता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। #Arwal #ArwalNews #DarबारीChaudhary #PoliceAction #IGVikasVaibhav #MagadhRange #PoliceSuspended #BiharPolice #BiharNews #BreakingNews #IllegalDetention #PoliceInvestigation #अरवल #अरवल_न्यूज़ #दरबारी_चौधरी #थानाध्यक्ष_निलंबित #बिहार_पुलिस #बिहार_न्यूज़ #बड़ी_कार्रवाई #नवादा_न्यूज़_तक #SonuSinghJournalist