
आज ग्राम #चौकीपुरा तहसील #कुम्हेर में दिवंगत #धर्मवीर_जाटव की हुई मौत के कारणों की सही जांच करने व मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करने तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए प्रमुख कांग्रेसजनो व सर्व समाज के लोगों ने धरना दिया जिसमें सांसद संजना जाटव,जिला कांग्रेस कमेटी डीग के अध्यक्ष राजीव चौधरी, नेम सिंह फौजदार,डीग जिला खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महमूदा खान ,जिला महासचिव एम जुबेर खान, व पूरन सिंह बडेसरा, #डीग महिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वेता यादव, एस.सी प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीराम चूल्हरा, ब्लॉक अध्यक्ष कठूमर श्री हरकिशन,श्री शिवलहरी शर्मा कठूमर, श्री अयूब खान कामा,श्री उपेंद्र जाटव अवार, जन अभाव प्रकोष्ठ अध्यक्ष राहुल सोनी, रवि सोनी,जिला सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग पला सम्मिलित थे। प्रशासन द्वारा मेडिकल बोर्ड गठित कर द्वारा मेडिकल कराया गया, और दोषियों के विरुद्ध 7दिन में आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी तथा गवाहो के बयान व साक्ष्य के आधार पर पारदर्शी जांच के आश्वासन के बाद ही स्वर्गीय श्री धर्मवीर जाटव की चिता को परिवारजनों व ग्रामवासियों द्वारा मुखाग्नि दी गई। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे की मांग व पुर्ण सुरक्षा की मांग भी की गई। ग्राम चौकीपुरा ग्राम कंचनपुरा और ओर पास के गांव के भारी तादात में पुरुष और महिलाओ का जनसैलाब स्वर्गीय श्री धर्मवीर जाटव की अंत्येष्टि पर उपस्थित रहा। Sanjna Jatav
Deeg, Bharatpur | Jul 15, 2026