ग्रामीण पर्यटन के उत्कृष्ट प्रयासों को मिलेगा ‘चेन्दरू’ सम्मान
छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने और गांवों की संस्कृति, परंपरा, प्रकृति व स्थानीय जीवनशैली को नई पहचान देने के लिए ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार’ की शुरुआत की है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति या संस्था को ₹1 लाख नकद और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सुशासन सरकार ग्रामीण पर्यटन को रोजगार, स्वरोजगार और स्थानीय समृद्धि से जोड़ रही है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #ChhattisgarhTourism #ChendruAward #चेन्दरू_सम्मान RuralTourism ग्रामीण_पर्यटन