बिछड़ते परिवार को बचा लिया महिला परामर्श केंद्र शाहजहांपुर जैसे आपको बता दें
*थाना निगोही* क्षेत्र के एक दंपति, जिनका विवाह लगभग 07 वर्ष पूर्व हुआ था, पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी पिछले 02 माह से मायके में रह रही थी। पत्नी ने अपने पति एवं ससुरालीजनों पर मारपीट, गाली-गलौज करने तथा घर से निकालने संबंधी आरोप लगाए थे। महिला थाना पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर आपसी मतभेद दूर कराए गए। दोनों पक्षों की सहमति से समझौता करने पर दंपति को सकुशल विदा किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक रश्मि अग्निहोत्री, महिला उपनिरीक्षक सुषमा देवी, महिला कांस्टेबल निशा सिंह सहित महिला थाना का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।