
मनियर में तीन फरार आरोपियों के घर ढोल बजाकर मुनादी, न्यायालय के आदेश पर 84 BNSS की कार्रवाई
बलिया। मनियर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश के क्रम में आपराधिक मामले में वांछित तीन आरोपियों के घर पहुंचकर धारा 84 BNSS के तहत उद्घोषणा (ढोल बजाकर मुनादी) की कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों के घर और सार्वजनिक स्थानों पर न्यायालय के आदेश की नोटिस चस्पा कर आमजन को इसकी जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई मु0अ0सं0 125/2026, धारा 109(1)/117(2)/3(5) बीएनएस से संबंधित है। अपर सिविल जज न्यायिक/FTC-1/जेएम बलिया के न्यायालय से जारी आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम ने सुशील यादव निवासी धर्मपुरा, सत्येन्द्र यादव निवासी सियरही थाना भीमपुरा (हाल पता धर्मपुरा) और राहुल यादव निवासी विशुनपुरा थाना मनियर के घर पहुंचकर नोटिस चस्पा किया।
इसके बाद पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर सार्वजनिक रूप से उद्घोषणा कराई और स्थानीय लोगों को न्यायालय के आदेश से अवगत कराया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र और थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई।
#बलिया #मनियर #BalliaPolice #UPPolice #पुलिसकार्रवाई