👉 जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा रात्रि पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा-
➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना प्रभारीगण द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
➡️ पैदल गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बैंक, एटीएम, संवेदनशील क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
पुलिस टीमों द्वारा होटल, ढाबा, लॉज एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर सतर्क निगरानी रखने तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।
जनपदवासियों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल-112 पर दें, जिससे समय रहते आवश्यक पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।