महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मुंसरी ( भादरा ):-
का आज दिनांक 28/07/2026 को घोषित संशोधित (Revised) माध्यमिक परीक्षा परिणाम में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, मुंसरी(भादरा) के विद्यार्थियों ने शानदार उपलब्धि हासिल की है।
पुनर्गणना (Re-totaling) के बाद विकेश का परीक्षा परिणाम 90% से बढ़कर 95.83% तथा प्रिंस का परिणाम 85% से बढ़कर 94.67% हो गया है।
इस संशोधित परिणाम के साथ विद्यालय की कक्षा 10 के कुल 8 विद्यार्थियों में से 5 विद्यार्थियों ने 94.67% या उससे अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय, गांव एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय का परिणाम पिछले कई वर्षों से लगातार उत्कृष्ट रहा है, जो विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों का प्रमाण है।
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, मुंसरी (भादरा) परिवार की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ । 🎉🌸