आपकी सुरक्षा, अपराध का अंत और प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए राजस्थान पुलिस SOG सदैव तत्पर है। संगठित अपराधों और गंभीर धोखाधड़ी पर लगाम कसने के लिए राजस्थान पुलिस का विशेष सुरक्षा कवच है Special Operations Group।
इसके मुख्य उद्देश्य:
* राज्य में सक्रिय खतरनाक अपराधियों, माफियाओं और संगठित आपराधिक गिरोहों के नेटवर्क को जड़ से मिटाना।
* बड़े पैमाने पर होने वाले आर्थिक अपराधों, जालसाजी और गंभीर धोखाधड़ी के मामलों की विशेष जांच करना।
* गुप्त सूचनाओं और उन्नत तकनीकी संसाधनों के आधार पर अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी नज़र रखना।
* राज्य में शांति, सुरक्षा और कानून का राज सुनिश्चित करना।
आपके द्वारा दी गयी एक सूचना हमें सुरक्षित राजस्थान बनाने में मदद करती है।
यदि आपको किसी भी संदिग्ध गतिविधि या गंभीर अपराध की गुप्त सूचना हो तो तुरंत SOG हेल्पलाइन नंबर 155249, 112 या WhatsApp नंबर 9530429258 पर सूचित करें।
राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर!
#Rajasthanpolice #sog #saferajasthan #endcrime #112