BSEB विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का ऐलान, 1 अक्टूबर से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 आयोजित की जाएगी। जारी सूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।
परीक्षा में राज्य के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को निर्धारित आयु सीमा में 10 वर्षों की विशेष छूट का प्रावधान बताया गया है।
परीक्षा Computer Based Test (CBT) के माध्यम से होगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, परीक्षा 150 अंकों की होगी और Negative Marking नहीं होगी। परीक्षा की अवधि 150 मिनट (2 घंटे 30 मिनट) निर्धारित है।
ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट: sletregistration.cbrt.co.in
#BSEB #LibraryTeacher #Pustakalayadhyaksh #EligibilityTest2026 #BiharEducation #BiharNews #SarkariNaukri #EducationNews #BiharSchoolExamBoard #StreamBihar