लोक संस्कृति की ध्वजवाहक स्व. डॉ. तीजन बाई को राज्यपाल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान ग्राम गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने परिजनों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।
राज्यपाल ने कहा कि स्व. डॉ. तीजन बाई ने अपनी विशिष्ट ‘कापालिक शैली’ से पंडवानी गायन को देश और दुनिया भर में एक विशिष्ट पहचान दिलाई। छत्तीसगढ़ की लोक कला व संस्कृति में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
इस अवसर पर वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन, पद्मश्री श्रीमती उषा बारले, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
#TeejanBai #PandwaniSinger #Chhattisgarh #CultureHeritage #RamenDeka Shraddhanjali
Durg, Chhattisgarh | Sep 10, 2026