नशा मुक्त युवा, विकसित भारत की मजबूत नींव! 🇮🇳
मेरा युवा भारत, जिला दुर्ग के तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय, बोरई में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” संकल्प अभियान आयोजित किया गया।
विद्यार्थियों ने स्लोगन लेखन, भाषण, कविता, नुक्कड़ नाटक एवं सेमिनार के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।
नशा मुक्त युवा • स्वस्थ समाज • विकसित भारत 🇮🇳
#सेवा_संकल्प_अभियान #नशा_मुक्त_भारत #नशा_मुक्त_युवा #SewaSankalpAbhiyaan #MyBharat