खेल महाकुंभ में A.K Fight Club की शानदार उपलब्धि
अंशिका मल्लाह ने शानदार प्रदर्शन के साथ जीता कांस्य पदक
ऋषिकेश। देहरादून के परेड ग्राउंड में 26 से 29 सितंबर तक आयोजित खेल महाकुंभ-2026 की कराटे प्रतियोगिता में A.K Fight Club, ऋषिकेश की होनहार खिलाड़ी अंशिका मल्लाह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच अंशिका ने अपने आत्मविश्वास, अनुशासन और बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से A.K Fight Club ऋषिकेश में खुशी का माहौल है।
अंशिका की इस सफलता पर A.K Fight Club के मुख्य कोच अजय कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत को सही दिशा और निरंतर अभ्यास मिले तो वे बड़े मंच पर अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि क्लब का लक्ष्य केवल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देना ही नहीं, बल्कि उन्हें जिला एवं राज्य स्तर से आगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।
अंशिका की उपलब्धि पर उनके परिजनों, प्रशिक्षकों एवं A.K Fight Club परिवार ने खुशी जताते हुए उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
A.K Fight Club ऋषिकेश की इस उपलब्धि ने एक बार फिर यह साबित किया है कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के साथ ऋषिकेश के युवा खिलाड़ी बड़े खेल मंचों पर अपनी पहचान बना सकते हैं।