ब्रेकिंग न्यूज़ | मुंबई में इंसानियत पर हमला
मोहर्रम जुलूस में कथित ज़हरीले कैप्सूल बांटने का आरोप, 14,900 कैप्सूल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने मोहर्रम जुलूस के दौरान दर्द निवारक दवा बताकर कथित रूप से जिंक फॉस्फाइड (चूहा मारने में प्रयुक्त विषैला रसायन) मिले कैप्सूल बांटने के आरोप में पुणे के एक 39 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से लगभग 14,900 कैप्सूल बरामद किए गए हैं। मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपी के मकसद तथा संभावित अन्य कड़ियों की पड़ताल कर रही है। यह पुलिस का प्रारंभिक दावा है। मामले की फॉरेंसिक जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है, इसलिए अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा । बहरहाल इस तरह की घटना मानवता को शर्मसार करने बाली है ।