"यातायात एडवाइजरी"
दिनांक 20 जून,2026
जनपद बुलन्दशहर
===============
सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 24.06.2026 को गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर जनपद बुलन्दशहर के कस्बा अनूपशहर मे गंगा घाटों पर भारी संख्या में श्रृद्धालुओं द्वारा गंगा स्नान किया जाता है। श्रृद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत दिनांक 22.06.2026 की प्रातः 08.00 बजे से दिनांक 25.06.2026 की रात्रि 12.00 बजे तक भारी वाहनों का (बस/ट्रक/कैन्टर/ट्रैक्टर-ट्राली) का संचालन निर्धारित किये गये मार्गों पर किया जायेगा। अनूपशहर की ओर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
#UPPolice
#BulandshahrPolice