
#अलीगढ़ मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का अलीगढ़ भ्रमण कार्यक्रम पुलिस एवं प्रशासन की सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के मध्य सकुशल सम्पन्न
आज दिनांक 22.06.2026 को मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ जी का जनपद अलीगढ़ भ्रमण कार्यक्रम पुलिस एवं प्रशासन की व्यापक सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन के मध्य सकुशल सम्पन्न कराया गया।
मा0 मुख्यमंत्री महोदय के जनपद आगमन पर पुलिस एवं प्रशासन के उच्चाधिकारियों द्वारा हेलीपैड पर उनका अभिवादन किया गया । महोदय द्वारा राजा महेन्द्र प्रताप विश्वविधालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जनपद के विकास कार्यों, विभिन्न योजनाओं एवं जनपदीय कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई । तत्पश्चात महोदय द्वारा नुमाईश ग्राउण्ड में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया गया ।
_वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ महोदय के निर्देशन में वीवीआईपी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त, सुदृढ़ एवं चाक-चौबंद रखने हेतु व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए थे। जिसके क्रम में ड्यूटी पर तैनात समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पूर्ण सतर्कता, समन्वय एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराया गया।_
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ महोदय द्वारा वीवीआईपी ड्यूटी के सफल एवं सकुशल संपादन हेतु समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अथक परिश्रम एवं उत्कृष्ट सहयोग की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया गया। भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता, अनुशासन एवं उत्कृष्ट कार्यशैली के साथ जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था के दायित्वों का निर्वहन करते रहने हेतु प्रेरित किया गया ।*
Koil, Aligarh | Jun 22, 2026