
268 ग्राम चरस के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, सुंदरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
न्यूज टुडे हिमाचल | सुंदरनगर (मंडी)
हिमाचल प्रदेश में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुंदरनगर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना धनोटू की टीम ने नाकाबंदी के दौरान पंजाब के एक युवक को 268 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के दिशा-निर्देशों पर थाना धनोटू के प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तरोट क्षेत्र में विशेष नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पंजाब नंबर की एक स्कूटी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 268 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने मौके पर ही गुरप्रीत सिंह (42) पुत्र निवासी रामनगर, तहसील एवं जिला पटियाला (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
प्रारंभिक जांच के बाद अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे किस क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।
सुंदरनगर पुलिस ने दोहराया है कि प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान पूरी सख्ती से जारी रहेगा। नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
#NewsTodayHimachal #Sundernagar #Mandi #Patiala #Charas #NDPS #HimachalNews #HimachalPolice