भरतपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने गाँव धानौता निवासी बदमाशों की लूट और फायरिंग की घटना में जान गंवाने वाले स्वर्गीय श्री चंद्रभान शर्मा एवं सिनसिनी निवासी शहीद वीरेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने धानौता और सिनसिनी सहित कुल छह शोक सभाओं में पहुंचकर दिवंगतों को विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिवारों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Weir, Bharatpur | Jul 10, 2026