रीवा संभाग में अवैध शराब के खिलाफ कमिश्नर शैलेंद्र सिंह ने सख्ती के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहा गया कि छुटपुट कार्रवाई के बजाय बड़े अवैध शराब कारोबारियों और दलालों पर कार्रवाई हो। गांवों में मिलावटी शराब की बिक्री और सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध परिवहन पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
#RewaNews #vindhyasamchartv #MPNews #IllegalLiquor #MadhyaPradesh