
रणबीर कपूर ने खरीदी करोड़ों की जमीन! अयोध्या के बाद अब पुणे में 4 प्लॉट पर किया बड़ा निवेश
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने रियल एस्टेट में एक और बड़ा निवेश किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने महाराष्ट्र के पुणे जिले के मुलशी तालुका स्थित पिंपरी गांव में चार भूखंड खरीदे हैं। इन जमीनों की कुल कीमत लगभग 16.42 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
रियल एस्टेट डेटा के अनुसार, खरीदे गए प्लॉट करीब 8,900 वर्ग मीटर से लेकर 43,800 वर्ग मीटर तक के हैं। इन संपत्तियों की रजिस्ट्री 30 अप्रैल को हुई थी और इन पर कुल करीब 82.13 लाख रुपये का स्टाम्प शुल्क भी अदा किया गया।
इससे पहले रणबीर कपूर ने अयोध्या में भी एक प्रीमियम रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में करीब 3.31 करोड़ रुपये का प्लॉट खरीदा था। उन्होंने उस समय कहा था कि अयोध्या उनके लिए सांस्कृतिक और पारिवारिक विरासत से जुड़ा एक खास स्थान है।
फिल्मों के अलावा रणबीर कपूर लगातार रियल एस्टेट और अन्य निवेशों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। हाल के वर्षों में कई बॉलीवुड सितारे भी प्रॉपर्टी में बड़े निवेश करते नजर आए हैं।
#RanbirKapoor #Bollywood #RealEstate #PropertyInvestment #Pune #Ayodhya #EntertainmentNews #BusinessNews #HindiNews #NewsUpdate