गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर करीब 8 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, CCL कर्मी मनोज सिन्हा परिवार के साथ टीकोडीह गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर का मुख्य गेट तोड़ दिया और ग्रिल में ईंट लगाकर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद चोरों ने एक-एक कर चार कमरों को खंगाल डाला और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए।
परिवार के लौटने पर घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिंगरप्रिंट टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। वहीं, चोरों का सुराग तलाशने के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
#shashtrinagar #chori #cclstaff #giridihcrime #giridihnews