#बीकानेर ट्रोमा सेंटर में हंगामा, डॉक्टर-मरीज के बीच विवाद; हाथापाई में डॉक्टर घायल
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल स्थित ट्रोमा सेंटर में शुक्रवार को इलाज के दौरान डॉक्टर और मरीज के बीच विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर दोनों पक्षों में हाथापाई हुई, जिसमें मरीज के नीचे गिरने और डॉक्टर की पिंडली पर काटने का आरोप लगा। घटना के बाद ट्रोमा सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से समझाइश कर मामला शांत कराया।