
त्योहारों के मौसम में महंगाई की मार, सीमित आय वाले वर्गों के लिए बड़ी चुनौती---राजद नेता नवनीत कुमार झा
भारतवर्ष लाइव/-- त्योहारी मौसम में चीनी और प्याज की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ खाद्य तेल और ईंधन, मिठाई, कपड़े , गैस सिलेंडर और यात्रा के अतिरिक्त खर्चों की बढ़ती कीमतों से घरेलू बजट बिगड़ रहा है। रोष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता व शिवहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने कहा है कि सीमित आय वाले वर्गों के लिए यह स्थिति चुनौती पूर्ण है।
युवा नेता नवनीत ने कहा है कि दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख त्योहार खुशियों के प्रतीक होते हैं ,लेकिन बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
उन्होंने कहा है कि ऐसे में सरकार को जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्ती कर आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए ,वहीं बड़े कारोबारी को केवल मुनाफे के बजाय सामाजिक दायित्व समझना होगा। किसानों को सही मूल्य और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए मजबूत व्यवस्था जरूरी है, सरकार ,व्यापारियों और उद्योग जगत के सामूहिक प्रयासों से ही त्योहारों की खुशियां महंगाई की चिंता से मुक्त रह सकती है।
राजद नेता नवनीत कुमार झा ने बताया है कि महंगाई की मार सबसे ज्यादा गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ती है। सरकार को कीमतो पर नियंत्रण तथा जमाखोरी ,कालाबाजारी रोकने हेतु बड़े कदम उठाने चाहिए ,ताकि आम आदमी पर अनावश्यक बोझ ना पड़े।