
#रामनगर के ढिकुली की रामलीला में रावण-अंगद संवाद का भव्य मंचन।
#लगभग 60 वर्ष से भी अधिक समय से चल रही #रामनगर के ढिकुली क्षेत्र में आयोजित श्री आदर्श रामलीला एवं सांस्कृतिक समिति ढिकुली,रामलीला में #रावण-अंगद संवाद का मंचन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने अपने #सशक्त अभिनय के माध्यम से रामायण के इस महत्वपूर्ण प्रसंग को जीवंत किया।
#रामलीला के इस प्रसंग में अंगद भगवान #श्रीराम के दूत बनकर रावण की सभा में पहुंचते हैं और माता सीता को सम्मानपूर्वक वापस लौटाने तथा भगवान श्रीराम की शरण में आने का संदेश देते हैं। वहीं, रावण अपने अहंकार में अंगद की बात मानने से इनकार कर देता है। दोनों के बीच हुए संवाद में अंगद की वीरता, बुद्धिमत्ता और अटूट आत्मविश्वास का प्रभावशाली चित्रण किया गया।
#रामलीला में आज के मंचन के #मुख्य अतिथि सदस्य, जिला पंचायत, दीप चंद्र आर्य और #नवीन टम्टा पूर्व उपप्रधान व पूर्व जिला मंत्री अनुसूचित मोर्चा भाजपा के साथ आनंद आर्य पूर्व जिला उपाध्यक्ष मौजूद रहे।
#मंचन के दौरान कलाकारों के संवाद, अभिनय और भाव-भंगिमाओं ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। रामलीला के माध्यम से दर्शकों को सत्य, धर्म, साहस और अहंकार के परिणामों का संदेश भी दिया गया।
क्षेत्र में रामलीला का आयोजन धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ ही नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं रामायण के आदर्शों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बना हुआ है।
#इस दौरान रामलीला कमेटी की ओर से अध्यक्ष सुरेश सुयाल, उपाध्यक्ष धीरज छिम्वाल, कार्यक्रम संयोजक हेमंत रावत पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, और कार्यकारणी सदस्य दीप गुणवंत,अजय छिम्वाल आदि मौजूद रहे।
#uttarakhand #nainital #Ramnagar