Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष भारत किशोर दुबे की प्रथम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि, हवन-हरि स्मरण व संकीर्तन में उमड़े लोग सोरों। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित एवं प्रख्यात समाजसेवी भारत किशोर दुबे की प्रथम पुण्यतिथि पर अग्रवाल धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन एवं हरि स्मरण से हुई। इसके पश्चात श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रसाद वितरण किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह शिवांशु दुबे के दिवंगत पिता भारत किशोर दुबे को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, भारतीय जनता पार्टी सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने भारत किशोर दुबे को समाज के प्रति समर्पित, धर्मनिष्ठ और सेवाभावी व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाई तथा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों, विशेषकर बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग देकर समाजसेवा की मिसाल कायम की। उनके सामाजिक और धार्मिक योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भजन गायक राघव चाकर एवं दीपक निर्भय ने हरि नाम संकीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर संत विपिन बापू, आचार्य राजदीप पांडेय, विभाग प्रचारक आशुतोष, शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित, बालकृष्ण दुबे, नरेश नंदन, मनोज शर्मा, केपी सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, नगर संघ चालक डॉ. एन.पी. सिंह हल्दिया, डॉ. प्रभाकर पाराशरी, महेश त्रिवेदी, विवेक राजपूत, सुनील तिवारी, श्रीकांत तिवारी, अनुराग शर्मा (एडवोकेट), संजय दुबे, सुरेश पटियात, रंजीत दुबे, शशिधर द्विवेदी, विनय सक्सैना, जयकिशन तिवारी, अभिषेक वशिष्ठ, सत्यम चतुर्वेदी, गोविंद तिवारी, माधव महेरे, अंशुल भारद्वाज, हेमंत त्रिगुणायत, विशोक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। #soronnews24 #श्रद्धांजलि

Kasganj, Kasganj | Jul 12, 2026

MORE NEWS

दि0 12.07.26 की देर रात्रि थाना कासगंज अन्तर्गत 01 महिला की अप्राकृतिक कारणों से मृत्यु होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा गया था। थाना स्तर से आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। प्रकरण में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई बाइट । https://t.co/nMhgxSslE1

दि0 12.07.26 की देर रात्रि थाना कासगंज अन्तर्गत 01 महिला की अप्राकृतिक कारणों से मृत्यु होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा गया था। थाना स्तर से आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। प्रकरण में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई बाइट । https://t.co/nMhgxSslE1

Kasganj, Uttar Pradesh | Jul 12, 2026

❇️ "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मा0 मुख्य अतिथि महोदय श्री राकेश गर्ग जी द्वारा मा0 जनप्रतिनिधिगण की उपस्थित में  पुलिस लाइन कासगंज में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कासगंज के साथ किया गया वृक्षारोपण । 
 🟢 पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ शक्ति को समर्पित किया गया हर पौधा । https://t.co/clXhw7Xqe9

❇️ "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मा0 मुख्य अतिथि महोदय श्री राकेश गर्ग जी द्वारा मा0 जनप्रतिनिधिगण की उपस्थित में पुलिस लाइन कासगंज में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कासगंज के साथ किया गया वृक्षारोपण । 🟢 पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ शक्ति को समर्पित किया गया हर पौधा । https://t.co/clXhw7Xqe9

Kasganj, Uttar Pradesh | Jul 12, 2026

#SP_KSJ के निर्देशन में सभी थाना पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत ग्राम/मोहल्ला एवं सार्वजनिक स्थानों पर जनचौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों व कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। https://t.co/Ry9o56vKj3

#SP_KSJ के निर्देशन में सभी थाना पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत ग्राम/मोहल्ला एवं सार्वजनिक स्थानों पर जनचौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों व कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। https://t.co/Ry9o56vKj3

Kasganj, Uttar Pradesh | Jul 12, 2026