ग्राम पंचायत बखनाओ के प्रधान चमन भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
आनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम पंचायत बखनाओ के प्रधान चमन भारती ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना की चमन भारती ने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छुए और देशवासियों का मार्गदर्शन एवं सेवा इसी प्रकार जारी रहे।
समस्त ग्राम पंचायत बखनाओ की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Kullu, Kullu | Sep 17, 2026