भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से 9 अगस्त 2026 को जारी पूर्वानुमान में बागेश्वर जनपद के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा अत्यंत तीव्र वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। विभाग ने जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने किसी भी संभावित जोखिम से बचाव के लिए तत्काल एहतियाती आदेश जारी किए हैं।