#NEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में छात्र संगठनों द्वारा बुलाए गए 'बिहार बंद' के दौरान सीवान जिले में उग्र भीड़ पर सीधे AK-47 से फायरिंग करने वाले पुलिस जवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस हिंसक प्रदर्शन और उपद्रव के मामले में बिहार पुलिस ने राज्यभर में अब तक 21 FIR दर्ज कर करीब 450 लोगों को गिरफ्तार किया है।
वीडियो हुआ वायरल: विरोध-प्रदर्शन के दौरान सीवान के गांधी मैदान के पास एक पुलिस जवान द्वारा भीड़ की दिशा में AK-47 तानकर सीधी फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
#siwan #biharpolice #constable #suspended #neet #protest