Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

बांकीपुर उपचुनाव: आज नामांकन के साथ तेज होगी चुनावी जंग, बीजेपी-राजद दिखाएंगे दम.. #पटना: राजधानी पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर आज राजनीतिक हलचल तेज रहेगी। भाजपा और राजद अपने-अपने प्रत्याशियों के नामांकन के जरिए शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में हैं। नेताओं और समर्थकों की मौजूदगी से शहर का सियासी माहौल गर्म रहने की उम्मीद है। भाजपा की ओर से अभिषेक कुमार उर्फ बंटी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले वे महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद समर्थकों और पार्टी नेताओं के साथ समाहरणालय पहुंचेंगे। नामांकन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और सांसद रवि शंकर प्रसाद समेत एनडीए के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। वे भी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी। हालांकि, उम्मीदवार चयन को लेकर महागठबंधन के भीतर असहमति की चर्चा तेज है। कांग्रेस के कुछ नेताओं का मानना है कि यह सीट कांग्रेस के हिस्से में जानी चाहिए थी, इसलिए राजद द्वारा एकतरफा उम्मीदवार घोषित किए जाने पर नाराजगी भी सामने आई है। हालांकि, इस मुद्दे पर कांग्रेस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। उधर, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 11 जुलाई को नामांकन दाखिल करेंगे। उनके चुनाव मैदान में उतरने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। बांकीपुर सीट भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद खाली हुई थी। नामांकन की प्रक्रिया 13 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को मतगणना होगी राजधानी की इस प्रतिष्ठित सीट पर आज का नामांकन सिर्फ एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि सभी दलों के लिए अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने का पहला बड़ा अवसर भी माना जा रहा है।

Chapra, Saran | Jul 9, 2026