
*अग्रवाल समाज के सचिव एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री राजकुमार अग्रवाल का आकस्मिक निधैन, क्षेत्र में शोक की लहर*
बैतूल। अत्यंत दुख एवं शोक के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि अग्रवाल समाज के सचिव एवं बैतूल गंज स्थित प्रसिद्ध अग्रवाल पेट्रोल पंप के संचालक, प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री राजकुमार अग्रवाल का आज आकस्मिक निधन हो गया।
उनके निधन की खबर मिलते ही अग्रवाल समाज, व्यापारिक जगत, इष्ट मित्रों एवं परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। श्री अग्रवाल अपने सरल, मिलनसार एवं सहयोगी स्वभाव के लिए जाने जाते थे। सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
उनके असामयिक निधन से अग्रवाल समाज एवं व्यापारिक जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उनके निधन पर समाजजनों, व्यापारियों एवं शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।
॥ ॐ शांति ॥ *अंतिम यात्रा की सूचना परिजनों से चर्चा के बाद आपको भेजी जाएगी*
#भावभीनीश्रद्धांजलि
#नितिनअग्रवाल
#राजकुमारअग्रवाल
#अग्रवालसमाज
#बैतूल
#बैतूलगंज
#श्रद्धासुमनअर्पित
#दिवंगतआत्माकोनमन
#ॐशांति
#विनम्रश्रद्धांजलि
#शोकसंवेदना
#अग्रवालपरिवार
#व्यापारिकजगत
#राजकुमारअग्रवालअमररहें 🙏