
*बिलासपुर पुलिस की बैकवर्ड लिंक जांच में पंजाब का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार*
FIR No. 152/2026, दिनांक 03.08.2026, धारा 21 ND&PS Act, थाना घुमारवीं के मामले में बैकवर्ड लिंक की जांच के तहत बिलासपुर पुलिस ने गुरदेव सिंह पुत्र बलकार सिंह, निवासी गांव गडली, तहसील एवं जिला अमृतसर, पंजाब, उम्र 34 वर्ष, को गिरफ्तार किया है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 03.08.2026 को बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बलोह के पास एक बस की चेकिंग के दौरान स्नेहलता उर्फ स्नेहा, निवासी अमृतसर, पंजाब, के कब्जे से लगभग 58 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया था। स्नेहलता की गिरफ्तारी के बाद उसके बयानों, डिजिटल साक्ष्यों एवं मनी ट्रेल के विश्लेषण के आधार पर बैकवर्ड लिंक स्थापित करते हुए नशीले पदार्थ के मुख्य सप्लायर गुरदेव सिंह की पहचान की गई, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस मामले में फॉरवर्ड लिंक की जांच के दौरान दीपक कुमार, निवासी कटौला, जिला मंडी, उम्र 45 वर्ष, को भी गिरफ्तार किया गया था।
बिलासपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने तथा सप्लाई चेन में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए जांच जारी है।