सागर के उत्कृष्ट शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय (गर्ल्स डिग्री कॉलेज) में बीए प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम को लेकर सोमवार को छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। बड़ी संख्या में छात्राओं को सप्लीमेंट्री और फेल किए जाने से नाराज छात्राएं कॉलेज पहुंचीं और प्राचार्य कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गईं।
प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए पूरे मामले की जांच कराने और उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराने की मांग की। छात्राओं का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में सप्लीमेंट्री आने से परिणाम को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
छात्राओं के मुताबिक बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा में कॉलेज की करीब 1316 छात्राएं शामिल हुई थीं। इनमें लगभग 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री आई है, जबकि 158 छात्राओं को फेल किया गया है। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस बल भी कॉलेज परिसर पहुंच गया और स्थिति पर नजर रखी। छात्राएं
परिणाम की जांच और उचित कार्रवाई की मांग पर अड़ी रहीं।
#SagarNews #MadhyaPradesh #CollegeNews #ExamResult #StudentProtest