Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

ये कैसी सरकार ,रोज नया-नया कैंप और दिवस की घोषणा कर रही- परंतु धरातल पर कुछ नहीं---राजद नेता नवनीत कुमार झा भारतवर्ष लाइव/शिवहर ---राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता व शिवहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने बिहार सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि ये कैसी सरकार है,जो रोज नया-नया कैंप और दिवस की घोषणा कर रही है ,परंतु धरातल पर कुछ भी नहीं हो रहा, समस्या जस की तश बनी हुई है, लोग अपनी समस्या को लेकर दिन रात भटक रहे हैं शिवहर विधानसभा सीट से महागठबंधन समर्थित राजद के पूर्व प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने बताया है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि के लिए बुजुर्ग, विधवाएं और दिव्यांग जनों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। चाहे सहयोग शिविर हो या विकास दिवस। सरकार जितना घोषणा कर ले ,मीडिया के माध्यम से 90 % समस्याओं को हल की जानकारी देते रहे पर यहां आवेदक को कुछ भी पता नहीं होता, समस्या जस की तस है। वरिष्ठ नेता नवनीत कुमार झा ने कहा है की पूर्व से पेंशन इंदिरा गांधी वृद्बा पेंशन ,इंदिरा गांधी विधवा पेंशन ,इंदिरा गांधी निशक्तजन पेंशन को पिछले तीन माह से पेंशन की राशि के लिए दर-दर भटक रहे हैं। बुजुर्ग लोगों कभी प्रखंड मुख्यालय तो कभी बैंक का चक्कर लगाते लगाते थक चुके हैं। सहयोग शिविर में इन मामलों का भी समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन (वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन) पिछले 3 महीनों (फरवरी से अप्रैल) तक रोकी गई थी, जिसे 10 जून 2026 को जारी कर दिया गया है। लेकिन अभी भी शिवहर जिले के हजारों नहीं हजारों लोगों का पेंशन रुका हुआ है जिससे परेशानी हो रही है। राजद नेता नवनीत ने जिला प्रशासन शिवहर को ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि जिन बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि नहीं मिली है उन्हें चिन्हित कर शीघ्र राशि उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से दिलाया जाए ताकि बुजुर्गों का कल्याण हो सके। Report. Md Danish Khan

MORE NEWS