
देवेंद्र नगर से चुरहट के बीच नई मेमू ट्रेन को हरी झंडी; रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी, हफ्ते में 6 दिन चलेगी
क्षेत्रीय यात्रियों के लिए रेल सफर को और अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से रेलवे बोर्ड (रेल मंत्रालय) ने पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) के अंतर्गत देवेंद्र नगर से चुरहट के बीच एक नई मेमू (MEMU) ट्रेन सेवा शुरू करने की आधिकारिक स्वीकृति दे दी है। रेलवे बोर्ड द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
इस नई सेवा के तहत गाड़ी संख्या 61629/61630 देवेंद्र नगर - चुरहट - देवेंद्र नगर मेमू का संचालन किया जाएगा। इस ट्रेन के शुरू होने से विंध्य क्षेत्र के सतना, रीवा और सीधे चुरहट-देवेंद्र नगर के छोटे स्टेशनों के यात्रियों को दैनिक आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
हफ्ते में 6 दिन चलेगी ट्रेन
रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह नई मेमू ट्रेन रविवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन पटरियों पर दौड़ेगी। इस पूरी ट्रेन सेवा में 8 मेमू कार (8 MEMU Car) का एक रेक शामिल होगा। ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव (Primary Maintenance) बीना (BINA) में आरबीपीसी (RBPC) के साथ किया जाएगा।
प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा व्यावसायिक ठहराव
यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग पर दोनों दिशाओं में फुलवारी, नागोद, बरेठिया, करही, सतना, कैमा, सकारिया, हिनौता रामबन, बघाई रोड, तुर्की रोड, रीवा, सिलपरा, गोविंदगढ़, बघवार और रामपुर नैकिन जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे स्थानीय व्यापार और नौकरीपेशा लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
समय सारणी: कब और कहां पहुंचेगी ट्रेन?
गाड़ी संख्या 61629 (देवेंद्र नगर से चुरहट):
• देवेंद्र नगर: प्रस्थान - सुबह 07:00 बजे
• नागोद: आगमन - 07:58 | प्रस्थान - 08:00 बजे
• सतना: आगमन - सुबह 09:00 | प्रस्थान - 09:10 बजे
• बघाई रोड: आगमन - 09:58 | प्रस्थान - 10:00 बजे
• रीवा: आगमन - सुबह 10:40 | प्रस्थान - 10:50 बजे
• गोविंदगढ़: आगमन - दोपहर 11:38 | प्रस्थान - 11:40 बजे
• रामपुर नैकिन: आगमन - दोपहर 12:33 | प्रस्थान - 12:35 बजे
• चुरहट: आगमन - दोपहर 13:15 (01:15) बजे
गाड़ी संख्या 61630 (चुरहट से देवेंद्र नगर):
• चुरहट: प्रस्थान - दोपहर 15:00 (03:00) बजे
• रामपुर नैकिन: आगमन - 15:45 | प्रस्थान - 15:47 बजे
• गोविंदगढ़: आगमन - शाम 16:36 | प्रस्थान - 16:38 बजे
• रीवा: आगमन - शाम 17:20 | प्रस्थान - 17:30 बजे
• बघाई रोड: आगमन - शाम 17:55 | प्रस्थान - 17:57 बजे
• सतना: आगमन - रात 19:15 | प्रस्थान - 19:25 बजे
• नागोद: आगमन - रात 20:15 | प्रस्थान - 20:17 बजे
• देवेंद्र नगर: आगमन - रात 21:25 (09:25) बजे
Panna, Panna | Oct 21, 2026