झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने संताल परगना में हो रही कथित बांग्लादेशी घुसपैठ को देश की आंतरिक सुरक्षा और स्थानीय जनजातीय समुदाय की अस्मिता के लिए गंभीर खतरा बताया है. इस मुद्दे पर उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर केंद्र सरकार के हस्तक्षेप की मांग की है. बाबूलाल ने सिफारिश की है कि केंद्र की निगरानी में सीमावर्ती जिलों में विशेष अभियान चलाकर घुसपैठियों की पहचान की जाए, उन्हें डिटेंशन सेंटर में रखा जाए और अंततः निर्वासित (डिपोर्ट) किया जाए.
Namkum, Ranchi | Aug 31, 2026