Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap

अरुण वधवा का कार्यकाल एक्सटेंड, अरोड़वंश वेलफेयर सोसाइटी का सर्वसम्मति से फैसला सेवाओं से प्रभावित होकर अरुण वधवा को मिला दो साल का एक्सटेंशन,सदस्यों ने किया स्वागत प्रधान अरुण वधवा ने कहा ; वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे फाजिल्का समाचार/वर्मा,15 जून(फाजिल्का): फाजिल्का की प्रमुख समाजसेवी संस्था श्री अरोड़वंश वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) की एक अहम बैठक होटल होम स्टेड में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता संस्था के संरक्षक एवं फाउंडर इंजी. बाबू लाल अरोड़ा ने की। बैठक में संस्था के विस्तार, सामाजिक गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान संस्था के विस्तार के तहत वार्ड स्तर पर प्रधान नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा गया, ताकि समाज सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके। कोषाध्यक्ष सुभाष अरोड़ा ने पिछले दो वर्षों का लेखा-जोखा पेश किया और जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई के लिए फंड एकत्रित करने पर जोर दिया। बैठक का मुख्य आकर्षण प्रधान पद को लेकर लिया गया निर्णय रहा। प्रधान पद की टर्म पूरी होने के बाद विस्तृत चर्चा के उपरांत एडवोकेट राजिंदर चुचरा ने अरुण वधवा के बेहतर कार्यकाल को देखते हुए उनका कार्यकाल दो वर्षों के लिए एक्सटेंड करने की तजवीज रखी। इस प्रस्ताव का समर्थन संरक्षक एडवोकेट सुभाष कटारिया और प्रमुख कारोबारी सतीश सचदेवा ने किया। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव को मंजूरी दी और तालियों के बीच अरुण वधवा का स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया और मुंह मीठा कराकर बधाई दी गई।अरुण वधवा ने अपने संबोधन में कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल की कमियों को सुधारते हुए संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा और सभी सदस्यों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संस्था के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और*- समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस मोके पर ,शशि कांत ,अविनाश कालड़ा , रमन सचदेवा , डॉ विजय प्रवीण , रमेश लूना , जलेश ठठई लक्की ,विजय दावड़ा , राज कुमार , संजीव धूड़िया , विक्रम सेठी। बंटी छाबड़ा , सुनील ग्रोवर , राजीव कालड़ा , टोनी जुलाहा , विशु अनेजा , अमन डोडा , गगन मोंगा , अमित सचदेवा , शुभम कुकक्ड़ , आदि मौजूद थे। उधर डॉ प्रदीप सेठी ,पवन भठेजा , नितिन मोंगा ,कृष्ण तनेजा सहित अन्य पदाधिकारियों Jके आलावा अरोड़वंश सोसाइटी से जुडी महिला शक्ति ने सोसाइटी के पदाधिकारियों के इस अहम फैसले का स्वागत किया है। SG LIVE MEDIA Bolda Punjab Ritu Kamboj Arpit Gupta #fazilkasamachar #fazilka #LatestNews

Muktsar, Muktsar | Jun 15, 2026