Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

भारतीय इंटरनेशनल स्कूल में देवभूमि चैस एसोसिएशन ने सात दिवसीय 20 वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड से आए सभी आयुवर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे है। शनिवार को उपजिलाधिकारी गौरव पांडेय ने बिसात पर मोहरे की चल बढ़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शतरंज बेहतर मानसिक स्तर के साथ बच्चों का सर्वागीण विकास करता है। पढ़ाई के साथ बेहतर व्यक्तित्व ही बच्चे का भविष्य बनाता है। देवभूमि चैस एसोसिएशन के महासचिव संजीव चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले दिन अंडर 7,11,17 आयु वर्ग के मैच खेले गये। जिसमें 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर 11 में पहले राउंड के बाद बालिका वर्ग में लिरीशा भंडारी (नैनीताल), काइया ध्यानी (देहरादून), आदविका शाहू (ऊधमसिंह नगर), सौम्या मेहरा (नैनीताल), अदिति कतयात (नैनीताल), नायशा सिंह (नैनीताल) ने अपने- अपने मैच जीत कर एक अंक के साथ बढ़त बनाई। अंडर 11 ओपन वर्ग में अक्षत जनौती (नैनीताल), धैय बोरा (नैनीताल), सुरांश कुकसल (देहरादून), राजवर्धन (देहरादून), शौर्य बांगा (ऊधम सिंह नगर), अर्नव सिंह पांगती (नैनीताल), विधान रौतेला (देहरादून), वियान गुप्ता (नैनीताल), अनिभव साना (नैनीताल) ने मैच जीतकर एक अंक के साथ बढ़त बनाई। अंडर 7 बालिका वर्ग में तान्या पांडे (ऊधमसिंह नगर), ईशिका बांगा (ऊधमसिंह नगर), गौरी मित्तल (देहरादून), सामक्ता गुप्ता (ऊधमसिंह), सौम्या थापा (देहरादून) एक अंक पाकर बढ़त बनाए हुए है। अंडर 17 ओपन वर्ग में अरमान सिंह बक्शी (देहरादून), स्पर्श बिष्ट (देहरादून), श्रेयांश शाहू (ऊधम सिंह नगर), अविनीत सिन्हा (देहरादून), सक्षम दर्शन (नैनीताल), भव्या अरोरा (ऊधमसिंह नगर), शुभ सिंह सैनी (ऊधसिंह नगर), तोषी जनौती (नैनीताल), अर्नव सिंह (नैनीताल), परीक्षित नौटियाल (देहरादून), तेजस तिवारी (नैनीताल), आरूल जोशी (चमोली), अविराज चिलाना (ऊधमसिंह नगर) ने एक अंक के साथ बढ़त बना रखी है। जबकि अंडर 7 वर्ग में दूसरे राउंड के बाद गर्व जोशी (ऊधमसिंह नगर), अयांश किशोर गोस्वामी (नैनीताल), कियान सिंघल (देहरादून), आरव घोष (देहरादून), ध्रुवंश राणा(ऊधमसिंह नगर), दो अंको के साथ बढ़त पर है। शुभारंभ समारोह में भारतीय नेशनल स्कूल के चैयरमेन भरत गोयव व गुरजीत सिंह, प्रधानाचार्य रश्मि आनंद, उप प्रधानाचार्य भूपेन्द्र सिंह, डा. सीमा सिंह, मत्युंजय सिंह, अवि सिंह, रुपेश कुमार, पवन सिंह, नीरज शाह आदि रहे। फोटो परिचय: 21 केसीएच 1पी- भारतीय इंटरनेशनल स्कूल में देवभूमि चैस एसोसिएशन की ओर से आयोजित चैस प्रतियोगिता का शुभारंभ करते उपजिलाधिकारी गौरव पांडेय।

MORE NEWS

भारतीय इंटरनेशनल स्कूल में देवभूमि चैस एसोसिएशन ने सात दिवसीय 20 वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड से आए सभी आयुवर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे है। शनिवार को उपजिलाधिकारी गौरव पांडेय ने बिसात पर मोहरे की चल बढ़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शतरंज बेहतर मानसिक स्तर के साथ बच्चों का सर्वागीण विकास करता है। पढ़ाई के साथ बेहतर व्यक्तित्व ही बच्चे का भविष्य बनाता है। देवभूमि चैस एसोसिएशन के महासचिव संजीव चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले दिन अंडर 7,11,17 आयु वर्ग के मैच खेले गये। जिसमें 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर 11 में पहले राउंड के बाद बालिका वर्ग में लिरीशा भंडारी (नैनीताल), काइया ध्यानी (देहरादून), आदविका शाहू (ऊधमसिंह नगर), सौम्या मेहरा (नैनीताल), अदिति कतयात (नैनीताल), नायशा सिंह (नैनीताल) ने अपने- अपने मैच जीत कर एक अंक के साथ बढ़त बनाई। अंडर 11 ओपन वर्ग में अक्षत जनौती (नैनीताल), धैय बोरा (नैनीताल), सुरांश कुकसल (देहरादून), राजवर्धन (देहरादून), शौर्य बांगा (ऊधम सिंह नगर), अर्नव सिंह पांगती (नैनीताल), विधान रौतेला (देहरादून), वियान गुप्ता (नैनीताल), अनिभव साना (नैनीताल) ने मैच जीतकर एक अंक के साथ बढ़त बनाई। अंडर 7 बालिका वर्ग में तान्या पांडे (ऊधमसिंह नगर), ईशिका बांगा (ऊधमसिंह नगर), गौरी मित्तल (देहरादून), सामक्ता गुप्ता (ऊधमसिंह), सौम्या थापा (देहरादून) एक अंक पाकर बढ़त बनाए हुए है। अंडर 17 ओपन वर्ग में अरमान सिंह बक्शी (देहरादून), स्पर्श बिष्ट (देहरादून), श्रेयांश शाहू (ऊधम सिंह नगर), अविनीत सिन्हा (देहरादून), सक्षम दर्शन (नैनीताल), भव्या अरोरा (ऊधमसिंह नगर), शुभ सिंह सैनी (ऊधसिंह नगर), तोषी जनौती (नैनीताल), अर्नव सिंह (नैनीताल), परीक्षित नौटियाल (देहरादून), तेजस तिवारी (नैनीताल), आरूल जोशी (चमोली), अविराज चिलाना (ऊधमसिंह नगर) ने एक अंक के साथ बढ़त बना रखी है। जबकि अंडर 7 वर्ग में दूसरे राउंड के बाद गर्व जोशी (ऊधमसिंह नगर), अयांश किशोर गोस्वामी (नैनीताल), कियान सिंघल (देहरादून), आरव घोष (देहरादून), ध्रुवंश राणा(ऊधमसिंह नगर), दो अंको के साथ बढ़त पर है। शुभारंभ समारोह में भारतीय नेशनल स्कूल के चैयरमेन भरत गोयव व गुरजीत सिंह, प्रधानाचार्य रश्मि आनंद, उप प्रधानाचार्य भूपेन्द्र सिंह, डा. सीमा सिंह, मत्युंजय सिंह, अवि सिंह, रुपेश कुमार, पवन सिंह, नीरज शाह आदि रहे। फोटो परिचय: 21 केसीएच 1पी- भारतीय इंटरनेशनल स्कूल में देवभूमि चैस एसोसिएशन की ओर से आयोजित चैस प्रतियोगिता का शुभारंभ करते उपजिलाधिकारी गौरव पांडेय। - Kichha News