सिंगरौली पुलिस के 3 निरीक्षक बने DSP, पदोन्नति पर हुआ सम्मान समारोह
Description
सिंगरौली पुलिस में आज गौरव का क्षण देखने को मिला, जब जिले के तीन निरीक्षकों राकेश साहू, अशोक सिंह परिहार और अर्चना द्विवेदी को पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार उप पुलिस अधीक्षक (DSP) पद पर पदोन्नत किया गया। पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि अधिक जिम्मेदारी और बेहतर नेतृत्व का अवसर भी है। सभी अधिकारियों से आमजन को संवेदनशील एवं प्रभावी पुलिस सेवा प्रदान करने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
📢 ऐसी ही ताज़ा और भरोसेमंद खबरों के लिए Follow करें – SIDHI MEDIA24।
Hashtags
#SidhiMedia24 #Singrauli #SingrauliPolice #DSPPromotion #PoliceNews