
उपायुक्त ने समाधान शिविर में सुनी समस्याएं, प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का निपटान करने के दिए निर्देश
उपायुक्त ने गोविंदपुरा के ग्रामीणों की सड़क मरम्मत की मांग पर पीडब्लूडी के संबंधित अधिकारी को मौके देख कर 3 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश
समाधान शिविरों के माध्यम से जिलावासियों की जनसमस्याओं का तेजी से हो रहा है समाधान-उपायुक्त
पंचकूला, 16 जुलाई उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने आज लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में जिलावासियों की 10 शिकायतें सुनी व प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने गांव गोविंदपुरा के ग्रामीणों की सड़क की मरम्मत की मांग पर कारवाई करते हुए पीडब्लूडी के संबंधित अधिकारी को मौके देख कर 3 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने गांव रिहोड के ग्रामीणों की स्ट्रीट लाईट लगवाने की मांग पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी व एमिनेंट पर्सन को मौके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने रायपुररानी निवासी की जमीन के दस्तावेज की कापी दिलवाने की मांग पर तहसीलदार रायपुररानी को दो दिन में प्रार्थी को दस्तावेज दिलवाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिले में समाधान शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग अलग कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े और उनकी समस्याओं का समाधान एक ही जगह पर हो सके। इसी उद्देश्य के साथ प्रत्येक सोमवार व वीरवोर को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी विभागों के संबंधित अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनते है और उनका समाधान करते है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविर में जुड़ कर लोगों से फीडबैक लेते है। उपायुक्त ने अधिकारियों को समाधान शिविर में आने वाली सभी समस्याओं का बिना विलंब के जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगराधीश जागृति, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर, एमिनेंट पसर्न नीरज चौधरी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, आबकारी व कराधान, मत्स्य, वन, महिला बाल विकास, समाज कल्याण, नगर निगम, पुलिस सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia