Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand

विश्व की दूसरी सबसे कठिन परीक्षा (JEE Advanced 2026) में पताही के लाल का जलवा! गरीबी नहीं बनी बाधा: बिना लाखों खर्चे 'खुद से पढ़ाई' कर खुटौना के लाल ने निकाला IIT JEE! 🎓 कहते हैं अगर हौसले बुलंद हों, तो कोई भी मजबूरी आपके सपनों की उड़ान नहीं रोक सकती! पूर्वी चंपारण के पताही प्रखंड स्थित खुटौना (मठ टोला) के रहने वाले संजीत कुमार साह ने इस बात को सच कर दिखाया है। आज के दौर में जहां छात्र जेईई (JEE) की तैयारी के लिए लाखों रुपये खर्च कर कोटा या दिल्ली जाते हैं, वहीं संजीत के गरीब परिवार के पास इतने संसाधन नहीं थे। लेकिन संजीत ने अभावों को अपनी ताकत बनाया और गांव में ही रहकर 'खुद से पढ़ाई' (Self-Study) के दम पर इतिहास रच दिया है! सीमित संसाधनों के बीच दिन-रात एक कर इस होनहार छात्र ने देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में 113 अंक के साथ ओबीसी (OBC) कैटेगरी में 4369वीं रैंक हासिल की है। ख़बर की मुख्य बातें: 👨‍🎓 छात्र: संजीत कुमार साह (निवासी- खुटौना मठ टोला, पताही) 🏆 सफलता: JEE Advanced 2026 में 4369वीं रैंक (OBC-NCL) 🎯 लक्ष्य: प्रतिष्ठित IIT से कंप्यूटर साइंस (CSE) कर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना परिवार: पिता श्री सुभाष कुमार साह और दादा श्री प्रभु साह का मिला भरपूर आशीर्वाद बेटे की इस ऐतिहासिक सफलता पर पूरे परिवार की आंखों में खुशी के आंसू हैं और घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। संजीत की यह कामयाबी इलाके के उन सभी ग्रामीण छात्रों के लिए एक बड़ी मिसाल है, जो पैसों की कमी के कारण बड़े सपने देखने से घबराते हैं। चंपारण के इस होनहार लाल को Shining Patahi की पूरी टीम की ओर से हार्दिक बधाई! 💐 #ShiningPatahi #PatahiNews #IITJEE2026 #JEEAdvancedResult #SelfStudySuccess

MORE NEWS