वृक्षारोपण महाअभियान: शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में जिलाधिकारी ने किया पौधरोपण
प्रयागराज। वृक्षारोपण महाअभियान के तहत शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं आमजन से अपील की कि पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करें, ताकि ये पौधे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर समाज को स्वच्छ व शुद्ध वातावरण प्रदान कर सकें।
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Bara, Allahabad | Jul 12, 2026