
‘हनुमान अंश’ का अगला अध्याय कैची धाम से होगा शुरू! बाबा नीम करौली महाराज की आध्यात्मिक यात्रा पर फिर बनेगी फिल्म
नैनीताल। बाबा नीम करौली महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर दर्शकों में उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्म में अब तक बाबा के बचपन से लेकर उनके विवाह तक के जीवन की कहानी दिखाई गई है। वहीं फिल्म के अंत में जिस तरह कैची धाम की ओर कहानी बढ़ती है, उससे अब इसके अगले भाग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
फिल्म के अंतिम हिस्से में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति को दिल्ली से संबंधित कोर्ट के कागज भवाली पहुंचाने होते हैं। रास्ते में एक चाय की दुकान पर उसे जंगल में भूत-पिशाच की बात बताई जाती है। इसके बाद वह कैची के जंगलों में भटक जाता है और डरने लगता है। इसी दौरान वह हनुमान चालीसा का पाठ करता है।
कहानी में इसके बाद बाबा नीम करौली महाराज उसे दर्शन देते हैं, सही रास्ता बताते हैं और करीब 20 साल बाद मिलने की बात कहकर वहां से चले जाते हैं। इसी दृश्य के साथ फिल्म समाप्त हो जाती है।
अब माना जा रहा है कि कहानी का अगला बड़ा अध्याय कैची धाम आश्रम, नैनीताल से जुड़ सकता है। अगर ऐसा होता है तो फिल्म में बाबा नीम करौली महाराज के जीवन, कैची धाम की स्थापना और उससे जुड़ी आध्यात्मिक घटनाओं को बड़े पर्दे पर देखने का मौका दर्शकों को मिल सकता है।
‘हनुमान अंश’ की लोकप्रियता को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है। फिल्म की लागत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है और इसके मुकाबले करीब 200 करोड़ रुपये की कमाई के दावे सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं। हालांकि इन आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है।
फिल्म की लोकप्रियता ने बाबा नीम करौली महाराज और कैची धाम को लेकर देशभर में लोगों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है। अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि क्या ‘हनुमान अंश’ का अगला अध्याय वास्तव में कैची धाम की कहानी से शुरू होगा?
अगर आपने अभी तक हनुमान अंस फ़िल्म नही देखी तो जुड़िए हमारे व्हाट्सअप ग्रुप से HD में मूवी मिल जाएगी link
https://chat.whatsapp.com/FP4J0PG2gltFcPrRc5dom4?s=cl&p=a&mlu=0&ilr=4
जॉइन करे
#HanumanAnsh #NeemKaroliBaba #KainchiDham #KainchiDhamNainital #Nainital #Uttarakhand #BabaNeemKaroli #HanumanJi #HanumanChalisa #KainchiDhamTemple #DevbhoomiUttarakhand #Bollywood #HindiCinema #Spirituality #SanatanDharma #UttarakhandNews #NainitalNews #ViralNews #FilmNews #BabaNeemKaroliMaharaj