Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

खैर पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग की बड़ी सफलता: ₹24.50 लाख के माल के साथ शातिर चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार ​अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)। थाना खैर पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग (देहात) की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, 1,56,000 रुपये नकद, चोरी के पैसों से खरीदी गई एक टाटा नेक्सॉन कार, तमंचा-कारतूस और अवैध चाकू बरामद किए हैं। बरामद किए गए कुल माल की कीमत लगभग 24,50,000 रुपये आंकी गई है। ​150 से अधिक CCTV कैमरों और सर्विलांस की मदद से मिली कामयाबी ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 21 जुलाई 2026 की रात अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी करने (मु०अ०सं० 501/26) तथा 17 जुलाई 2026 की रात ग्राम बिलखौरा में हुई चोरी (मु०अ०सं० 502/26) के संबंध में मुकदमे दर्ज किए गए थे। ​घटनाओं के त्वरित अनावरण हेतु पुलिस ने अलीगढ़, आगरा, मथुरा से लेकर राजस्थान तक के लगभग 150 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। सर्विलांस और टेक्निकल इनपुट की मदद से पुलिस टीम ने गिरोह के तीन सदस्यों को दबोच लिया। ​गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण ​प्रभू पुत्र खेम सिंह (निवासी: कुम्हार मोहल्ला, रूणकता, थाना सिकंदरा, जनपद आगरा) ​कैफ उर्फ मोहम्मद कैफ पुत्र इकबाल (निवासी: व्यापारी मोहल्ला, रुनकत्ता, थाना सिकंदरा, जनपद आगरा) ​गणेश पुत्र खेमा उर्फ खेम सिंह (निवासी: कुम्हार मोहल्ला, रूणकता, थाना सिकंदरा, जनपद आगरा) ​बरामदगी का विवरण ​सोने-चांदी के आभूषण: 1 गले का हार (पीली धातु), 1 जोड़ी झुमकी, 1 चैन, 5 लौंग, 1 लाकिट, 1 नथनी, 3 अंगूठी (2 पीली, 1 सफेद धातु), 3 जोड़ी बिछिया और 10 जोड़ी पायल (सफेद धातु)। ​नकदी: ₹1,56,000 रुपये नगद। ​वाहन: टाटा नेक्सॉन कार (UP80FN1475) – जो चोरी के पैसों से खरीदी गई थी। ​अवैध हथियार: 1 तमंचा (315 बोर), 2 जिंदा कारतूस और 2 अवैध चाकू। ​अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास ​पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। मुख्य आरोपी प्रभू पर आगरा और अलीगढ़ के विभिन्न थानों (सिकंदरा, न्यू आगरा, सदर बाजार, इगलास, खैर) में चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और डकैती अधिनियम के तहत 18 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, कैफ और गणेश पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। ​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम ​प्रभारी निरीक्षक: श्री संजीव कुमार (थाना खैर) ​उप-निरीक्षक: अभिषेक कुमार, वैभव त्यागी ​प्रभारी उ०नि० (क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग): पंकज वेदवान ​अन्य पुलिस कर्मी: का० श्रीकृष्ण कुमार, का० शुभम कुमार, का० अतुल कुमार, का० सतेन्द्र कुमार, हे०का० विनीत कुमार, शीलेश कुमार, अंकित चौधरी, गौरव चौधरी, मुरारीलाल, शिवम कुमार, अभिषेक कुमार, रवि कुमार एवं आदित्य चौधरी। Aligarh Police Brajesh Pathak Journalist कृष्ण कुमार पत्रकार Chief Minister Office Uttar Pradesh Gourav Singh Mintorian Hirdesh Chaudhary मुकेश कुमार पत्रकार गोंडा अलीगढ़ मीडिया MYogiAdityanath PMO India

Koil, Aligarh | Aug 3, 2026

MORE NEWS