सुरक्षा केवल एक कानून नहीं, बल्कि हर नागरिक का विश्वास है। इसी विश्वास को और पुख्ता करते हुए राजस्थान पुलिस की 'कालिका पेट्रोलिंग यूनिट' सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
स्कूटरों पर सवार महिला पुलिसकर्मियों की यह विशेष टीम बाजार, स्कूल-कॉलेज और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त कर रही है ताकि हर बहन-बेटी खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।
डरे नहीं, आगे आएं, सुरक्षित और सशक्त राजस्थान की ओर हमारा यह कदम आपके साथ है।
किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा या उत्पीड़न होने पर महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112 या निर्भया WhatsApp Helpline नंबर 8764866090, 8764866091, 8764866092, 8764866093, और 8764866094 पर तुरंत संपर्क करें।
#Rajasthanpolice #Kalikaunit #womenssafety #Domesticviolence #1090