मोकामा पटना रेल लाइन के बीच मेकरा ममरखाबाद हाल्ट के समीप रेलवेज़ के स्लीपर और रेल चेंजिंग के कारण पूरा स्टेशन अस्त व्यस्त है। जिस वजह से यात्रीओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
आज शाम इसी क्रम में यात्रियों ने शिकायत की है कि शाम 4.30 बजे तेज रफ़्तार मेल एक्सप्रेस के गुजरने से पटरी किनारे ऊँचे उठे पत्थर छिटककर 3-4 यात्रियों को लग गये, जिसमें एक का सर फट गया और उन्हें गंभीर हालत में पटना ले जाया गया है।
स्थानीय यात्रियों की शिकायत है - रात में प्रकाश नहीं रहने और पूरे स्टेशन पर पत्थर ईंट फैले रहने की वजह से आये दिन लोग गिर रहे और घायल हो रहे। रेल प्रशासन संज्ञान ले..
#Mokama #Mekra #Patna #Danapur #Bihar
Mokameh, Patna | Aug 13, 2026