
गिरिडीह: बिरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं, फर्जी कर्मियों की नियुक्ति और स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही के आरोप को लेकर मंगलवार से बिरनी प्रखंड कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन महाधरना शुरू किया गया। आंदोलनकारियों ने स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त कथित अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
धरना पर बैठे लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से कई प्रकार की अनियमितताएं चल रही हैं, जिससे आम मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कई बार शिकायत आवेदन और सूचना के अधिकार (RTI) के माध्यम से मामलों को उठाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
आंदोलनकारियों ने मांग की है कि बिरनी सीएचसी में हुए कथित घोटालों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा फर्जी स्वास्थ्य कर्मियों को तत्काल हटाया जाए।
#बिरनी, #गिरिडीह, #झारखंड_समाचार, #स्वास्थ्य_विभाग, #भ्रष्टाचार, #महाधरना, #Birni, #GiridihNews, #JharkhandNews, #HealthDepartment, #Corruption, #BreakingNews, #giridihviews
#बिरनी,#गिरिडीह,#झारखंड_समाचार,#स्वास्थ्य_विभाग,#भ्रष्टाचार,#महाधरना,#birni,#giridihnews,#jharkhandnews,#healthdepartment,#corruption,#breakingnews,#giridihviews