गर्मी का कहर: बढ़ारी बुजुर्ग में ट्रांसफार्मर में लगी आग
ट्रांसफार्मर धधकते ही मची अफरा-तफरी, पास खेल रहे बच्चे भागकर बचाई जान
गंगीरी (अलीगढ़)। थाना गंगीरी क्षेत्र के गांव बढ़ारी बुजुर्ग में भीषण गर्मी के चलते बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार आसमान में छा गया। पास में खेल रहे बच्चों ने जैसे ही आग की लपटें देखीं, वे घबराकर वहां से भाग खड़े हुए। समय रहते बच्चे सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
#Gangiri #BadhariBuzurg #TransformerFire #AligarhNews #DeepakKushwaha #BreakingNews #ElectricityDepartment #UPNews #GangiriNews #ViralNews