
#सरस्वती शिशु मंदिर #सत्यों के पांच #छात्र-छात्राओं का #मुख्यमंत्री उदयीमान उन्नयन योजना के तहत हुआ चयन
#थत्यूड/ सकलाना। #सकलाना जौनपुर #मुख्यमंत्री उदयीमान उन्नयन योजना में #सरस्वती शिशु मंदिर #सत्यों सकलाना की अलग अलग आयु वर्ग में 5 बहिनों का चयन हुआ है। इस योजना के अंतर्गत चयनित बच्चों को राज्य सरकार द्वारा 1 वर्ष तक प्रतिमाह 1500₹ दिए जाते हैं, जिससे बच्चे अपनी खेल कौशल में सुधार कर सके।
#प्रधानाचार्य #चिरंजीव डबराल ने सभी सफल बच्चों अनुष्का राज पुत्री श्री गणेश राज, संध्या पुत्री श्री खुशीराम नौटियाल, इंदु पुत्री श्री विक्रम सिंह, तनवी नकोटी पुत्री श्री सुरेंद्र सिंह व जीवा पंवार पुत्री श्री सुरेंद्र सिंह पंवार को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष विद्यालय ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं जिनमें नवोदय प्रवेश परीक्षा में चयन हो या फिर कबड्डी टीम अंडर 14 बालिकाओं का क्षेत्र में प्रतिभाग करना हो यह हमारे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। साथ ही क्षेत्रवासियों को यह संदेश दिया कि खेल के साथ साथ शिक्षा में भी इसी तरह आगे बढ़ते रहेंगे।
#खेल प्रभारी #दिनेश उनियाल ने कहा कि ये बच्चों की कड़ी मेहनत का परिणाम है पिछले वर्ष भी इसी योजना में 4 छात्रों ने सफलता हासिल की थी जो इस वर्ष बढ़कर 5 हुई है और भविष्य में इससे भी अधिक छात्रों का इस योजना का लाभ मिलेगा ऐसा मुझे भरोसा है। साथ ही उन्होंने इस सफलता के पीछे का श्रेय जी.आई.सी. पुजार गांव की व्यायाम शिक्षिका को भी दिया जो हमारे बच्चों को भी समय-समय पर खेल संबंधी जानकारियां व खेल के प्रति प्रेरित करती हैं। इस खबर ने समस्त विद्यालय परिवार लाखीराम बहुगुणा, धन सिंह नकोटी, मनोज उनियाल, विनोद कुमार, श्रुति, काजल, रजनी, आंचल, अंजली, सरिता एवं समस्त छात्र - छात्राओं ने खुशी व्यक्त की।