
*पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बलिया के नेतृत्व में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) द्वारा मादक पदार्थों के कुल 44 अभियोगों से संबंधित माल का निस्तारण/विनिष्टीकरण कराया गया ।*
*जनपद बलिया पुलिस द्वारा विनष्टीकरण कराये गये कुल 130.459 किग्रा अवैध मादक पदार्थ (अवैध गांजा, डायजापाम, हेरोईन) व जिसकी अनुमानित कीमत रु0 लगभग 74,06,000 रू0 (चौहत्तर लाख छः हजार रू0) है ।*
*आपरेशन दहन" अभियान के क्रम में जनपद के 11 थानों (थाना- सुखपुरा, फेफना, दुबहड़, बांसडीह रोड, मनियर, सहतवार, बैरिया, रेवती, नगरा, सिकन्दरपुर, खेजुरी) पर पंजीकृत कुल 44 अभियोगों से सम्बंधित कुल 130.459 किग्रा (अवैध गांजा, डायजापाम, हेरोईन) का कराया गया विनष्टीकरण ।*
*उपरोक्त माल को जनपद गाजीपुर के थाना कासिमाबाद क्षेत्रांतर्गत स्थित Silicon welfare society Waste treatment plant के इन्सिनरेटर में ले जाकर निस्तारण/विनिष्टीकरण कराया गया ।*
उल्लेखनीय है कि मादक पदार्थों के निस्तारण एवं विनष्टीकरण के सम्बन्ध में निर्गत निर्देशों के क्रम में तथा न्यायालय से प्राप्त अनुमति के उपरान्त आज दिनांक 22.06.2026 को *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन व सदस्य अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री संजय वर्मा व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सदर श्री अक्षय कुमार के नेतृत्व में जनपद बलिया के विभिन्न थाना सुखपुरा, फेफना, दुबहड़, बांसडीह रोड, मनियर, सहतवार, बैरिया, रेवती, नगरा, सिकन्दरपुर, खेजुरी में दर्ज अभियोगों से सम्बन्धित मादक पदार्थों के मालों के निस्तारण के उपरांत उनके विनष्टीकरण हेतु बनायी गयी जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में विनष्टीकरण कराया गया।
जनपद बलिया पुलिस द्वारा जनपद के 11 थानों पर अवैध मादक पदार्थों से संबंधित पंजीकृत कुल 44 अभियोगों से सम्बंधित कुल 130.459 किग्रा (अवैध गांजा, डायजापाम, हेरोईन) का विनष्टीकरण मानक के अनुसार जनपद गाजीपुर के थाना कासिमाबाद क्षेत्रांतर्गत स्थित Silicon welfare society Waste treatment plant के इन्सिनरेटर के माध्यम से कराया गया।
*पुलिस मीडिया सेल*
*जनपद बलिया*
Ballia, Ballia | Jun 23, 2026