
रक्सौल मंसा माई मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल! श्रद्धालुओं के मोबाइल और सोने के लॉकेट की चोरी
रक्सौल, पूर्वी चंपारण। रक्सौल के मंसा माई मेले में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बिहार पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बावजूद मेले में चोरी की घटनाओं की शिकायत सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, मेले में एक महिला का मोबाइल और दूसरी महिला का सोने का लॉकेट चोरी होने की बात सामने आई है। हालांकि, इन घटनाओं की आधिकारिक पुष्टि और पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी अभी सामने आना बाकी है।
ऐसे में सवाल उठता है कि जब मेले में पुलिस की तैनाती की गई थी, तो चोर श्रद्धालुओं के सामान पर हाथ साफ कर कैसे निकल गए? क्या भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी की पर्याप्त व्यवस्था थी? क्या सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती और संदिग्धों पर नजर रखने की व्यवस्था प्रभावी थी?
मंसा माई मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा के साथ-साथ मोबाइल, आभूषण और अन्य कीमती सामान की सुरक्षा भी जरूरी है।
अब सवाल यह है कि चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए क्या इंतजाम किए गए थे और इन घटनाओं के बाद पुलिस क्या कार्रवाई करती है? श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए पुलिस प्रशासन से निगरानी बढ़ाने और चोरी की घटनाओं की जांच करने की अपेक्षा की जा रही है।
नोट: चोरी की घटनाओं, के बारे मे पीड़ित ने खुद बताया साक्ष्य मे पीड़िता का ब्यान है।
@topfans #raxaulnews District Administration,East Champaran,Motihari Motihari Police Bihar Police